
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।आज उच्च माध्यमिक विद्यालय ,ईजरी सह मध्य विद्यालय सलेमपुर के प्रांगण में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अंबिका शरण से उर्फ सूरजिया बाबू की जयंती समारोह मनाई गयी।समारोह को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक वीर प्रताप सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंबिका बाबू एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता और प्रतिभा संपन्न राजनेता थे। उन्होंने अपने छात्र जीवन में ही गांधी जी के आह्वाहन पर चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और जेल गए।
माध्यमिक शिक्षक डॉ0 निराला ने बताया की आजादी के पश्चात बिहार सरकार में उन्होंने राज एवं वित्त मंत्री का पदभार भी संभाला।
इस अवसर पर रुद्र नारायण मिश्रा एवं अन्य बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय प्रधान मुकेश जी के द्वारा बच्चों को अंबिका बाबू उर्फ सुरजिया बाबू के संपूर्ण जीवन की व्याख्या की गई ,तथा बच्चों को उनके जीवन के प्रेरणादाई उद्देश्यों का अनुकरण करने की सलाह दी गई।
विद्यालय की शिक्षिका बिंदु , प्रियंका,श्वेता ,अस्मिता ,शैलजा ,निधि, अमृता ,शोभा ,शबाना , पूजा एवं अन्य शिक्षिकाओं द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को संबोधित किया गया l
विद्यालय शिक्षक संजय उपाध्याय ने भी संगीत के माध्यम से उनके क्रांतिकारी छवि को दर्शाया।इनके अलावे अन्य शिक्षक में मुख्य रूप से मो0 जमालुद्दीन ,गणेश ,शुभम ,वीरेंद्र पांडे, विकास एवं शिक्षको ने भी अपनी बातें रखी।
