RK TV News
खबरें
Breaking News

जमीरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कक्ष एवं नवनिर्मित वार्डो का किया गया शुभारंभ।

जिला पार्षद धनंजय यादव एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अगस्त। आज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमिरा में प्रसव कार्य का शुभारंभ किया गया । प्रसव कक्ष और नवनिर्मित वार्डों का उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद धनंजय यादव और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया ।
ज्ञात्वय हो कि भोजपुर जिला परिषद के प्रस्ताव पर जमिरा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये ध्येय भवन का निर्माण हुआ था जिसमें आज से प्रसव कार्य संपन्न होना संभव हो गया है।
उक्त अवसर पर धनंजय यादव ने कहा कि प्रसव कार्य के शुभारंभ होनें से जमिरा गांव और इसके आस-पास के गांवों में महिलाओं की एक बहुत बड़ी आबादी को बहुत लाभ मिलेगा । अब उन्हें इसके लिये आरा सदर अस्पताल जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रसव कार्य के शुरुआत के साथ ही साथ नवजात शिशुओं के टीकाकरण और देखभाल की व्यवस्था भी उपलब्ध करायी जा रही है ।
उन्होनें कहा कि बहुत जल्द इस अस्पताल की चहारदिवारी का निर्माण भी कराया जायेगा और आवश्यकतानुसार इसकी मरम्मती भी करायी जायेगी । उन्होनें जिला पदाधिकारी से इस अस्पताल में तत्काल एक एम्बुलेंस की मांग भी की । साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जमिरा पंचायत के जमिरा-अलीपुर हाई स्कूल जिसका भवन धिरे-धिरे जर्जर हो रहा था निरंतर प्रयास करते हुये उसकी मरम्मती कराते हुये उसमें शिक्षण कार्य का भी शुभारंभ करा दिये हैं आगे इस विद्यालय के एक एकड़ जमिन का भी चहारदिवारी निर्माण कराया जायेगा जिसके लिये लगातार प्रयास कर रहा हूं । इसके सिवाय जमिरा गांव को आस-पास के सभी गांवों से सड़कों से जोड़नें की दिशा में भी प्रयास कर रहा हूं ।जिसके लिये नए सड़कों के निर्माण की योजनायें चयनित कर ली गयीं हैं बरसात के मौसम के बाद ईनके सर्वे‌ का कार्य संपन्न हो जायेगा ।
प्रसव कार्य के शुभारंभ होनें से ग्रामिणों विशेषकर महिलाओं में काफी हर्ष का वातावरण है ।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम , प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, अति प्रा स्वा केंद्र के चिकित्सक , एक एन एम और अन्य मेडिकल स्टाफ सहित गांव के बहुत सारे बुद्धिजीवी और जागरूक नौजवान साथी सुरेंद्र यादव , उपेंद्र यादव , बुटेश्वर यादव उर्फ पिंटू यादव , चंदन यादव , लल्लू यादव , शंकर‌ यादव , अमरजीत यादव , दीपक पाल, और भारी संख्या में महिलायें भी उपस्थित थी‌।

Related posts

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल सिकल सेल एनीमिया जाँच शिविर में हुये शामिल।

rktvnews

हरियाणा सरकार ले रही सर्वहितकारी फ़ैसले : डा अभय सिंह यादव

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों एवं वीडियो क्रांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हृदय शाह के मोतीमहल, रानीमहल सहित शंकर शाह, रघुनाथ शाह एवं रानी दुर्गावती के स्मारकों का किया जाएगा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

Leave a Comment