RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में त्वरित पहल, अगले ही दिन उपायुक्त ने स्वयं सौंपा पेंशन स्वीकृति पत्र।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 अप्रैल।जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यशैली का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी ने दिनांक 24 अप्रैल को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर अपने पति के निधन के उपरांत उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों से अवगत कराते हुए राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जोड़ने का अनुरोध किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने तत्काल सामाजिक सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
इसके फलस्वरूप मात्र एक दिन के भीतर, दिनांक 25 अप्रैल को उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में लाभुक कलावती देवी को स्वयं अपने हाथों से राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा।
लाभुक ने त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील पहल के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें कठिन समय में बड़ी राहत मिली है।

Related posts

बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायत प्राप्त हुई!कैंप लगाकर दिव्यांग जनों के बनाये दिव्यांग प्रमाण पत्र।

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो से 5 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

कृष्ण-कर्ण सोपान

rktvnews

महाकुंभ : सीमाओं से परे एक उत्सव

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अनाधिकृत परिवहन, बिना लाइसेंस/अनुमति संचालित क्रेशर इकाइयों तथा बाजार क्षेत्रों में बढ़ते अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment