RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में सामर्थ्य करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम” का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अप्रैल।जिला प्रशासन, भोजपुर के सहयोग से चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना द्वारा “सामर्थ्य – करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम” का आयोजन महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूक करना तथा उनके करियर एवं कौशल विकास को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, CIMP के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस प्रो. प्रभास सिंह, डीआरडीए, भोजपुर के निदेशक श्री मनोरंजन पांडेय, सीआईएमपी के डॉ अंकित शर्मा तथा महाविद्यालय में आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ. विजयश्री ने दीप प्रज्वलन कर की। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य प्रो पालित ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे बच्चों की प्रतिभा को उभारने में सहायक हैं। विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की जानकारी आवश्यक है। विज्ञान की प्रगति के साथ बच्चों में ज्ञान की वृद्धि उसके सुखद भविष्य में सहायक है। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है।अनुकूल माहौल एवं मार्गदर्शन मिलना चाहिए।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक विस्तृत कार्यशाला में ChatGPT एवं Gemini जैसे आधुनिक एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।पुरस्कार वितरण भोजपुर की डीडीसी गुंजन सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार एवं शुभा साहा द्वारा किया गया।डॉ स्मृति चौधरी,डॉ अनामिका सिंह, डॉ निवेदिता, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ वेणु ,डॉ शिल्पा, डॉ सुधा निकेतन,राघवेंद्र नारायण, अमरजीत आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा मध्यप्रदेश में जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान जारी।

rktvnews

भोजपुर:भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के खिलाड़ियों ने स्वर्ण रजत एवं कास्य सहित जीते 19 पदक।

rktvnews

गोपालगंज:समाहरणालय के सभी संभागों का जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

कैबिनेट ने 2277.397 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ डीएसआईआर योजना “क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास” को मंजूरी दी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू जीतेंगे तो उन्माद – उत्पात की होगी हार : मनोज मंज़िल

rktvnews

Leave a Comment