RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियानों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 जनवरी। आज जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुलतानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जल-जीवन- हरियाली मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन हरियाली मिशन के तहत लंबित सभी कुओं का जीर्णोद्धार मनरेगा और पीएचईडी (PHED) के माध्यम से शीघ्र कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास विहीन लाभार्थियों के सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में खेल के मैदान के निर्माण को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए सभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लंबित 53 अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण 15 फरवरी तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही, तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु संरचनाओं के निर्माण के लिए 26 जनवरी से विशेष अभियान संचालित करने का आदेश दिया, जिससे शत-प्रतिशत गांवों को ओडीएफ-प्लस गांवों की श्रेणी में घोषित किया जा सके।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निदेशक, जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे भोजपुर), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:गणतंत्र दिवस पर टचस्टोन स्कूल, सरैंया के परिसर में झंडोतोलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:निराला सृजन पीठ का व्याख्यान, रचना विमर्श एवं लोकार्पण कार्यक्रम 24 को।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023” को स्वीकृति दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उच्च न्यायालय मणिपुर और मद्रास के न्यायाधीश को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में किया नियुक्त।

rktvnews

पटना:हिन्दी,संस्कृत और बंगला भाषाओं के उद्भट विद्वान थे पं हंस कुमार तिवारी : डॉ सुलभ

rktvnews

झारखंड: रामगढ़: मतदान पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment