
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त।7 अगस्त को भोजपुर फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी की बैठक जैन स्कूल के पास शशि सिंह के आवास पर हुई। सबसे पहले नई कार्यकारिणी सदस्यों के साथ निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष एंव महासचिव का स्वागत हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस साल के लीग मैच के संयोजक,पिरौटा फुटबॉल क्लब के सचिव लाल बहादुर यादव रहेंगे,सभी मैच पिरौटा खेल ग्रांउड में ,चार ग्रुप में टीम को लॉटरी से बांटकर बनाई गई। मैच की शुरुआत से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी।संचालन संघ के महासचिव रविन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन इन्द्रदीप नारायण ने किया।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी लाल शरण सिंह, लाल बहादुर लाल, संरक्षक अशोक मानव, मो अशफ़ाक, बूटन यादव, शशि सिंह, मो शमशाद, सुनील सिंह, रमेश सिंह, राहुल सिंह, मुकेश कुमार एवं संरक्षक अशोक मानव उपस्थित रहे।

