RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने जवइनिया में लोगों का सुना दुख दर्द।

जवइनिया मे गंगा के कटाव का निरीक्षण करते तथा लोगों का दुख दर्द सुनते शाहपुर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने जवइनिया गाँव मे जाकर कटाव पीड़ितों का दुख दर्द सुना। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग द्वारा 7 करोड़ रूपया का कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के सुपरिंटेडिंग इंजीनियर जवइनिया गाँव में उपस्थित थे और उन दोनों ने बताया कि बालू के अवैध खनन के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। इसके लिए बिहार सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को एक साथ मिलकर काम करना पड़ेगा और संयुक्त ऑपरेशन चलाकर दोनों तरफ लगभग 5 से 6 किलोमीटर की दूरी में कटाव निरोधक कार्य करना पड़ेगा। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने  कहा कि जवइनिया के लोगों को पिछले साल भी राहत मुहैया कराई गई थी और इस साल भी कराई जायेगी। लोगों को राहत दिलाने के लिए वे तत्पर हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा का कटाव बिहार और उत्तर प्रदेश दोनो क्षेत्र मे हो रहा है। उन्होंने कहा कि बलिया डीएम और भोजपुर डीएम दोनो ने घटनास्थल का दौरा किया है।

Related posts

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का जलवायु परिवर्तन सम्मेलन: सतत विकास और अनुकूलन की दिशा में कदम।

rktvnews

बिहार: सारण:जिलाधिकारी ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:माले ने फिलिस्तीनी जनता के साथ राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के तहत आरा में मार्च निकाला।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने पुस्तक ‘वतनपरस्त’ में जिले के शहीदों की शौर्य गाथा को सराहा।

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया आर भी एस कप भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस) की प्रगति की समीक्षा की गई और वेतन भुगतान का मिश्रित मार्ग (एनएसीएच और एबीपीएस) 31 दिसंबर 2023 तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है

rktvnews

Leave a Comment