RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला भव्य जुलूस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर। सोमवार को शहर में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर विभिन्न मुहल्लों से भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें छोटे-बड़े वाहनों व छोटे-बड़े झंडे के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।आपसी भाईचारा व देशभक्ति की भावना दिखी। जुलूस विभिन्न मार्गो ध नारों, नाच व कव्वाली से गूंजता रहा। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। विभिन्न चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी जिन्दाबाद, यासिन की आमद मरहबा, नारा-ए-तकबीर अल्लाह हो अकबर समेत अन्य नारों और चौदहवीं का चांद आया चौदहवीं का चांद…,।स्थानीय वलीगंज से जश्ने ईद-ए-मिलादुन नबी के भव्य जुलूस की शुरुआत हुई। इसमें विभिन्न मुहल्ले के लोग अपने छोटे-बड़े वाहनों की सजावट कर डीजे, छोटे-बड़े जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी का झंडा, हरा झंडा गाड़ियाें पर लगाए थे और हाथों में लिए थे। वहीं हरी, लाल, सफेद पगड़ी बांधे चल रहे थे। यह जुलूस अबरपुल, शीश महल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, महादेवा, धर्मन चौक, डिंस टैंक मोड़, नेता जी मोड़ होते हुए स्थानीय रमना मैदान स्थित अंजान शहीद बाबा के मजार के पास पहुंचा। सलातो सलाम व दुआ के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस भव्य जुलूस में वलीगंज, पकड़ी, रौजा, धरहरा, करमन टोला, मिल्की अनाईठ, अली नगर चिकटोली, एमपी बाग, बेगमपुर, भलुहीपुर, नाजिरगंज,मगहिया
टोली, चकिया,अबरपुल,मौलाबाग आदि मुहल्ले के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह खाने-पीने का स्टाल लगाया गया था।

Related posts

भाजपा नेता सतीश भट्ट ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को दी शुभकामना

rktvnews

बेंगलुरू:फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीस ने भारत के पहले स्वदेशी बॉम्बर यूएवी को लॉन्च किया।

rktvnews

सिवान: ” उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास” के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

आरा सदर अस्पताल के आईसीटीसी एवं एआरटी केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी निर्वाचनक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर : सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment