RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में “विश्व पृथ्वी दिवस”के अवसर पर “पृथ्वी लाखों वर्ष पुरानी, जीवन एक अनन्त कहानी” —पर नृत्य नाटिका “हमारी पृथ्वी” का प्रभावी मंचन।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)22 अप्रैल।“विश्व पृथ्वी दिवस “के अवसर पर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल के वीथि संकुल अंतरंग सभागार में “चाइल्ड राइट्स ऑब्जर्वेटरी”, मध्य प्रदेश एवं “स्वररंग आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी” के संयुक्त तत्वावधान में नृत्य नाटिका “हमारी पृथ्वी” का सफल एवं प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से पृथ्वी की अनन्त यात्रा—अतीत से वर्तमान तक—को सजीव रूप में प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भोपाल के चार विद्यालयों—सेवन हिल्स स्कूल (न्यू मार्केट एवं अरेरा कॉलोनी) तथा अंकुर हायर सेकेंडरी स्कूल (दयानंद नगर एवं शिवाजी नगर) के लगभग 50 बाल कलाकारों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने 10 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर इस प्रस्तुति को साकार किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, सटीक प्रकाश व्यवस्था और प्रभावी संगीत संयोजन के साथ बच्चों ने पहाड़, जंगल, नदी, वायु, जल, अग्नि और आकाश जैसे प्राकृतिक तत्वों का जीवंत चित्रण किया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
नृत्य नाटिका में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि पृथ्वी ने मानव जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान किए हैं, परंतु अनियंत्रित दोहन और प्रदूषण के कारण इसका संतुलन बिगड़ रहा है। प्रस्तुति ने दर्शकों को यह सोचने पर विवश किया कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए संकट गहरा सकता है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियाँ—“पृथ्वी लाखों वर्ष पुरानी, जीवन एक अनन्त कहानी”—ने प्रस्तुति को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की। साथ ही सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, केदारनाथ सिंह, अजय एवं जसिंता केरकेट्टा की कविताओं का सृजनात्मक समावेश किया गया।
इस नृत्य नाटिका का लेखन एवं निर्देशन युवा रंगकर्मी राहुल्य शर्मा द्वारा किया गया, जबकि संगीत एवं नृत्य संयोजन सुप्रसिद्ध सितारवादक स्मिता नागदेव ने किया। दोनों की कलात्मक दृष्टि और निर्देशन कौशल ने प्रस्तुति को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की।
इस नाटक ने “यह पृथ्वी रहेगी, मुझे विश्वास है, यह पृथ्वी रहेगी” की आशावादी भावना के साथ दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
चाइल्ड राइट्स ऑब्जर्वेटरी की सचिव सुश्री रश्मि सारस्वत ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बोलते हुए संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने कहा की,मानव संग्रहालय ने इस अवसर पर अपनी भूमिका को केवल एक मंच तक सीमित न रखते हुए, संस्कृति और प्रकृति के बीच गहरे संबंधों को उजागर करने वाले संवाद-स्थल के रूप में पुनः स्थापित किया, जहाँ कला के माध्यम से पर्यावरण चेतना को नई दिशा मिलती है।ऐसे रचनात्मक आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बताया और भविष्य में भी इस प्रकार की पहलों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में संग्रहालय के प्रशासनिक अधिकारी पी. संकर राव, संग्रहालय कीपर एन. सकमाचा सिंह , तपस विश्वास, राजेंद्र झारिया, डॉ मोहम्मद रेहान, राजीव जैन, डा मोहनलाल ,अतुल पांडे, देवेन्द्र शर्मा, डा हेमंत सिन्हा, श्री अशोक के साथ सम्पूर्ण संग्रहालय परिवार एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, अभिभावक एवं पर्यावरणविद उपस्थित रहे।
संग्रहालाय के निदेशक डा अमिताभ पांडे ने बताया कि,यह आयोजन न केवल बाल प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच सिद्ध हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए समाज को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Related posts

बिहार:भोजपुर:सम्भावना स्कूल के रजत जयंती पर 45 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर का दीक्षांत समारोह केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

“5 साल की कुर्सी बनाम 60 साल की नौकरी: पेंशन का पक्षपात”

rktvnews

प्रधानमंत्री के किसानों की आमदनी दुगनी करने के सपने और उनके जीवन स्तर को संवारने में सहायक है सवा 7501: मलय मिश्रा

rktvnews

11 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज सह प्रभारी म़ंत्री बड़हरा विधानसभा हेमतपुर और राजापुर में एनडीए कार्यकताओ के साथ करेंगे बैठक।

rktvnews

Leave a Comment