RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माले के दरभंगा में होने वाले राज्य सम्मेलन हेतु प्रतिनिधि चयन में 205 लोगों ने किया नामांकन।

कुल 46 प्रतिनिधियों का होगा चुनाव,15 अप्रैल को मतदान!

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।बिहार को बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला बनाने के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध संगठित करने व बिहार में पार्टी का विस्तार करने की रणनीति बनाने के लिए 16-18 मई 026 को लहेरिया सराय,दरभंगा में भाकपा-माले के 12 वें राज्य सम्मेलन के प्रतिनिधि चयन हेतु जिले में 11-12 अप्रैल को जिले के चार नामांकन कार्यालय जिसमें पार्टी जिला कार्यालय में आरा नगर,आरा मुफ्फसिल,उदवंतनगर,कोईलवर,बड़हरा,जिला सचिव अभ्युदय,जगदीशपुर में पीरो,जगदीशपुर,बिहिया,शाहपुर राज्य कमेटी सदस्य व पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,पवना में संदेश,अगिआंव,गड़हनी, चरपोखरी में जिला स्थायी समिति सदस्य रघुवर पासवान एवं खुटहां में तरारी,सहार में राज्य कमेटी सदस्य रमेश सिंह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष 205 पार्टी सदस्यों ने नामांकन किया!13 अप्रैल को स्क्रूटनी व नाम वापसी एवं 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक इन्हीं चार कार्यालय में मतदान होगा!16 अप्रैल को चुनाव परिणाम घोषित होगा!मतदाता निर्वाचक मंडल में जिला कमेटी,प्रखंड कमेटी,एरिया कमेटी,पंचायत कमेटी,लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव होंगे!यही चुनाव मतदाता होगें!नामांकन पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी सदस्य कर सकता है!नामांकन के लिए प्रस्तावक निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) के दो सदस्य होना अनिवार्य है!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

शैलेष बगौली ने बेस चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहा है अमझोरा वितरण!कार्यक्रम कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देना सामाजिक दायित्व:सचिव कमलेश तिवारी

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आरवीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ को ले बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का किया अंतरण।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: किंगफिशर और शाहाबाद हीरोज को दिया गया वॉक ओवर।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ग्रेट माइंड्स इन केमिस्ट्री: देयर कंट्रीब्यूशन एंड इंपैक्ट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment