RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:एलपीजी सिलेंडरों के वितरण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश।

बुकिंग क्रम के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश।
जिले में स्टॉक पर्याप्त और आपूर्ति सामान्य।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)12 अप्रैल।पश्चिमी चंपारण जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण प्रणाली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में है।
अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने हाइब्रिड मोड में जिले की सभी तेल कंपनियों के अधिकारियों और गैस वितरक एजेंसियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्हें सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि वे केवल बुकिंग क्रम के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर होने वाली गड़बड़ी या नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। वर्तमान में जिले के पास 29,399 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जो उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए सक्षम है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते 24 घंटों के भीतर जिले भर में 12,474 सिलेंडरों की सफल होम डिलीवरी की गई है।
प्रशासनिक सतर्कता का उल्लेख करते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्राप्त 53 शिकायतों को तुरंत संज्ञान में लिया गया है। इन शिकायतों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया है ताकि स्थानीय स्तर पर उनका शीघ्र निष्पादन किया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।
जिला प्रशासन ने आम जनता से विशेष अपील की है कि जिले में एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है।
यदि किसी उपभोक्ता को बुकिंग या डिलीवरी में कोई परेशानी आती है, तो वे सीधे जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला कंट्रोल रूम संपर्क सूत्र 06254-247002 एवं 06254-247003 है।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान-2024 का किया शुभारंभ, किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

वाइस एडमिरल तरूण सोबती, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

राजस्थान:सड़कों के निर्माण के संबंध में की गई बजट घोषणा को निर्धारित समय में पूर्ण करें सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

बागपत:जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बागपत जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजन।

rktvnews

एक दिया गरीब के घर : क्यामुद्दीन

rktvnews

Leave a Comment