RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना एवं अन्य विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)12 अप्रैल। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान, मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण कार्यक्रम, विद्यालयों में आधारभूत संरचना निर्माण एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने मेरा विद्यालय निपुण मैं भी निपुण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विद्यालयवार आंकड़ों का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया जाए। विशेष रूप से बोड़ाम, धालभूमगढ़ एवं डुमरिया प्रखंडों के छात्रों की उपलब्धि जिला औसत से कम होने पर गहन अध्ययन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त ने जिले के विभिन्न मदों जैसे डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि आदि से विद्यालय स्तर पर संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही पूर्ण हो चुकी योजनाओं की फोटोग्राफ सहित विस्तृत विवरणी उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि वर्षों से लंबित निर्माण कार्य, जिन्हें पूर्व में समीक्षा बैठकों में प्रस्तुत नहीं किया गया है, उन्हें अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए। इसके अतिरिक्त जर्जर सरकारी विद्यालय भवनों की सूची तैयार कर अविलंब भवन निर्माण विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि नए विद्यालय भवन अथवा अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जा सके।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के आधार पंजीकरण में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसी स्थिति में अविलंब डीपीओ (यूआईडी) से समन्वय स्थापित कर आधार निर्माण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बीआरसी में संचालित आधार केंद्रों के व्यापक प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रेषित सूची पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छूटे हुए सभी स्कूली बच्चों का बैंक खाता खोलना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे मील योजना के सुचारू संचालन, गुणवत्ता एवं नियमितता की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तक, पोशाक एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक शआशीष पांडेय, सभी बीईईओ, सीआरपी व अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

आपातकाल लागू करना हमारे इतिहास का सबसे काला दौर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान पूरी की।

rktvnews

राजस्थान आईटी डे 2025: सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान बनेगा अग्रणी राज्य:मुख्य सचिव

rktvnews

हरनाटांड़ में “जन संवाद” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न!आमजनों को दी जाएगी योजनाओं की जानकारी, प्राप्त किए जाएंगे सुझाव एवं प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment