RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :शारदीय खरीफ महाभियान-2026 के तहत जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन।

 

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जून।आज कृषि विभाग, बिहार, पटना द्वारा शारदीय खरीफ महाभियान-2026 के अंतर्गत ग्रीन रिसॉर्ट, चंदवा, आरा में जिला स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, भोजपुर, बलदेव चौधरी एवं जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर, डॉ. नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन सत्र के उपरांत जिला पदाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रत्येक पात्र किसान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुँचना चाहिए तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित किए जाने चाहिए।
अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता, धान अधिप्राप्ति की पूर्व तैयारी तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया। उन्होंने कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से किसानों के बीच जाकर संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याओं को समझें तथा फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में और अधिक तेजी लाते हुए सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य केवल संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी एवं मृदा जांच से संबंधित योजनाओं की जानकारी अंतिम लाभुक तक पहुँचाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया।
कर्मशाला के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा खरीफ उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत धान, मक्का, मोटे अनाज एवं अरहर की खेती, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, भूमि संरक्षण, आत्मा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, भोजपुर ने फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसान सलाहकारों एवं कृषि समन्वयकों को बधाई देते हुए इस कार्य में और अधिक गति लाने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन उप परियोजना निदेशक, राणा राजीव रंजन कुमार द्वारा किया गया। शारदीय खरीफ महाभियान-2026 के अंतर्गत दिनांक 11 जून से 19 जून 2026 तक प्रखंड स्तरीय कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण तथा 11 जून से 30 जून 2026 तक जिले के सभी पंचायतों में कृषि जनकल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नाबार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आत्मा, उद्यान, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला, कृषि अभियंत्रण सहित कृषि विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं जिले के सभी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, ए.टी.एम., बी.टी.एम., कार्यपालक सहायक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

वैशाली: चेहल्लूम और जन्माष्टमी पर 400 से अधिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

पटना डीएम ने जिला स्थापना शाखा, पटना की लिपिक सुनीता कुमारी को किया निलंबित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने लखनऊ में अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

शिक्षा विभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं (कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सहित) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment