RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने कोषागार का किया निरीक्षण, प्रत्येक डीडीओ बिल की निकासी की गहनता से जांच के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)12 अप्रैल। शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कोषागार का औचक निरीक्षण कर कोषागार के माध्यम से सरकारी विभागों तथा निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO’s) द्वारा राशि की निकासी अथवा भुगतान के संदर्भ में पूरी प्रक्रिया पर गहन निगरानी हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला के वित्तीय स्थिति के लेखाजोखा का ब्रेन होता है कोषागार, कोषागार पदाधिकारी यह जरूर सत्यापित कर लेंगे कि डीडीओ के द्वारा प्रेषित विपत्र कोषागार संहिता के नियम के अनुकूल है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि निकासी प्राप्त आवंटन में उल्लेखित दिशा-निर्देश के आलोक में ही की जा रही है।
उपायुक्त ने कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक डीडीओ बिल की गहन जांच करें । उन्होने कर्मियों के मानदेय/ वेतन के भुगतान के संदर्भ में कहा कि स्थापना कर्मी का नाम, पदनाम, जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का मिलान ऑनलाइन अथवा सर्विस बुक से करते हुए उसके वेतन भुगतान के पूर्व कार्यालय में उनके वास्तविक रूप से कार्यरत होने के संबंध में संतुष्ट हो लिया जाए। सभी कर्मियों को वेतन भुगतान उसके पक्ष में निर्गत पे स्लिप या सर्विस बुक में अंकित लेखा सत्यापन के आधार पर ही किया जाए। वेतन या पेंशन भुगतान के पूर्व कर्मियों के बैंक खाता संख्या का सत्यापन उसके पासबुक या चेक के आधार पर निश्चित रूप से कर लिया जाए ।
उपायुक्त ने कोषागार में प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थित की जानकारी ली तथा क्लर्क से प्रतिनियुक्ति अवधि पूछा। उपायुक्त द्वारा कोषागार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से बुक ट्रांस्फर, सब अलॉटमेंट, अनयूज्ड अलॉटमेंट, फ्रेश अलॉटमेंट की जानकारी ली गई। साथ ही जिला में कितना पीएल एकाउंट और पीएल सबहेड है उन सभी का डिलेट मांगे। कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया है वैसी राशि जो खर्च नहीं हो पाएगी उनको संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर सरेंडर करायें । उन्होने प्रत्येक सप्ताह एसी/डीसी विपत्र समायोजन और पीएल खाता की समीक्षा हेतु निर्देशित किया। मौके पर कोषागार पदाधिकारी सीताराम प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : कार से 207.36 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद! चालक गया जेल।

rktvnews

गढ़वा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अन्तर्गत योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु बैठक।

rktvnews

बागपत:‘जागरूकता ही समाधान’: बागपत में टेली-मानस से घर बैठे मानसिक स्वास्थ्य परामर्श।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जन सुराज ने घोषित किया तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार, विधान परिषद उपचुनाव में डॉ विनायक गौतम होंगे प्रत्याशी।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, लक्ष्य पूर्ति में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत विकास हेतु क्लस्टर योजना की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment