RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा का ‘चले गांव की ओर’ कार्यक्रम में डॉ के.एन. सिन्हा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी के ‘चले गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत भाजपा के जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ. के.एन. सिन्हा ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया।कार्यक्रमों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने कारीसाथ, धमार, मरवटीया, भेड़िया एवं खजुरिया सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने गैर-राजनीतिक लोगों से भी पार्टी के सिद्धांतों से जुड़कर समाज और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।कारीसाथ गांव में कर्नल राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डॉ. सिन्हा का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। इस दौरान मेजर राणा प्रताप सिंह, सुजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, गोलू कुमार, करण कुमार, जयप्रकाश यादव, शशिकांत कुमार, रामप्रीत यादव, मुंद्रिका प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, विनय कुमार, नंदलाल प्रसाद, मो. सिराजुल, अजय शाह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा: डीएम और एसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

एएफएमएस और निम्हांस, बेंगलुरु में सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता।

rktvnews

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में कई एजेंडों पर विस्तृत चर्चा।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘लिवर स्वास्थ्य शपथ कार्यक्रम’ का नेतृत्व किया।

rktvnews

हर गाँव में बैंकिंग सुविधा होगी वर्ष 2024 तक : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान केंद्रों के लिये मतदान दल रवाना,मतदान केन्द्रों में कूलर और आईसीयू की भी व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment