RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षिका संध्या सिन्हा का भावभीनी विदाई समारोह संपन्न।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल।श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली उच्च विद्यालय के सभागार में हिन्दी विषय की वरिष्ठ शिक्षिका संध्या सिन्हा को सेवा निवृत्ति पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर शिक्षकों एवं कर्मियों के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आदित्य तिवारी के बताया कीअपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। कर्तव्यनिष्ठ, समयनिष्ठ व्यवहार कुशलता के साथ विद्यार्थियों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रही।हम सभी इनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हैं।उन्हें बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार, आजाद सर एवं चन्द्रशेखर पाण्डेय उपस्थित रहे। विद्यालय की शिक्षिकाओं—प्रतिमा कुमारी, चांदनी कुमारी, गीता कुमारी, आरती कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया।

Related posts

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने नक्सल कांड में संलिप्त एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: अतुल प्रकाश रचित “गोस्वामी तुलसीदास का रामराज्य” का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बीपीएल कुटीर ज्योति परिवारों के लिए निःशुल्क सोलर प्लेट स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम, बाल विवाह, बाल व्यापार एवं बाल संरक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

स्वास्थ्य चिंतन शिविर हमें समाज के सभी वर्गों और अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को हासिल करने में सहायता करेगा: देहरादून में स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दूसरे दिन डॉ. मनसुख मांडविया।

rktvnews

Leave a Comment