RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)12 अप्रैल।चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शनिवार को ऊंटा स्थित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना अंतर्गत संचालित बालिका आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय गृह में रह रही बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आश्रय गृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण उपरांत उपायुक्त ने पकरिया स्थित प्रस्तावित स्थल—वृद्धा आश्रम भवन—का भी जायजा लिया, जहां बालिका आश्रय गृह को स्थानांतरित किया जाना है। इस दौरान भवन में चल रहे मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा की गई, जो लगभग पूर्ण पाए गए।
उपायुक्त ने कहा कि बालिकाओं के बेहतर भविष्य एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए आश्रय गृह को शीघ्र ही नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करें।
उक्त मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता मनोज मुंडारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अरुणा प्रसाद,जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अण्डर-19) खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 प्रतिभागी चयनित।

rktvnews

स्टेट एंपावर्ड कमेटी की 42 वीं बैठक – उद्योगों का राज्य में निवेश के लिए स्वागत – मुख्य सचिव

rktvnews

देवघर:कुमैठा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में बच्चों हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा होगी उपलब्ध: उपायुक्त

rktvnews

सुपौल:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत स्वीप कोषांग की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment