RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

खासा कोठी के महंगाई राहत कैंप में लोक कलाकारों ने करवाया अपना रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान 17 जून। राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटन और लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। साथ ही राज्य सरकार प्रदेश की लोक संस्कृति और कला को जीवंत बनाए रखने, उसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत लोक कलाकारों को सामाजिक सुरक्षा और सौ दिन के रोजगार की गारंटी दी जा रही है।
पर्यटन विभाग द्वारा जयपुर स्थित खासा कोठी होटल के महंगाई राहत कैंप में लोक कलाकारों का मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई। लोक कलाकार भी योजना के तहत मिलने वाले लाभों की गारंटी पाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त कर रहे है।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि योजना को लेकर लोक कलाकारों में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोक कलाकारों को कोरोना काल में कोई भी काम ना मिलने के कारण इन्हें आजीविका का संकट पैदा हो गया था। भविष्य में लोक कलाकारों को ऐसी समस्या का सामना ना करना पड़े । इसको दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा 2023-24 के तहत ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना’ प्रारंभ की गई है।
शेखावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ ही प्रदेश की लोक संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा देने की अनूठी पहल की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश भर के लोक कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार प्रति कलाकार परिवार को लोक वाद्य यंत्र खरीदने के लिए 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और 100 दिन के रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाएगी।

Related posts

आरा भाजपा कार्यालय में नवमनोनित पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संपन्न।जनहित में लिए गये कई निर्णय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर शुभकामनाएं दीं, संस्कृत विरासत के संरक्षण और संवर्धन की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

सौ वर्ष पूरे करने वाले मैथिली और हिन्दी के एक मात्र साहित्यकार थे पं गोविन्द झा!निधन पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई शोक-सभा, पत्रकार अंजनी तिवारी को भी दी गई श्रद्धांजलि ।

rktvnews

भोजपुर: बस में तस्करी कर ला रहे गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

पत्र सूचना कार्यालय के तत्वाधान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए पत्रकार दल ने मेला को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

Leave a Comment