अगिआंव, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो और हसनबजार में हुआ स्वागत हुई जनसभा।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 जून।बिहार बदलने के संकल्प के साथ 18 जून 25 को इंद्रपुरी बराज से निकली भाकपा – माले का बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा आज 6ठे दिन भोजपुर जिले के अगिआंव व पीरो पहुंची।
यात्रा का अगिआंव विधानसभा के नारायणपुर, अगिआंव, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो प्रखण्ड के पीरो हसंबाजार में किसान मजदूर, छात्र- नौजवान, महिलाओं ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया साथ ही जनसभा और नुक्कड़ सभा किया गया।
इस यात्रा का नेतृत्व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, काराकाट विधायक अरुण सिंह, डुमरांव विधायक अजित कुमार सिंह, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, इंसाफ मंच राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, ऐपवा नेत्री इंदु सिंह, संगीत सिंह सहित कई अन्य नेता कर रहें हैं।
सभा को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आज दुनियां पर अमेरिकी दादागिरी के कारण तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए हमारी मांग है कि अमन – पसंद लोग इस युद्ध के खिलाफ खड़े हो और अपनी आवाज बुलंद करें।
नेताओं ने कहा कि बिहार में जब चुनाव नजदीक आ रहा है तो भाजपा – जदयू की सरकार समाजिक सुरक्षा पेंशन में मात्र 700 रुपया का इजाफा किया। जबकि भाकपा – माले ने सड़क से लेकर सदन तक सामाजिक पेंशन को 3000 हजार रुपया प्रतिमाह करने के लिए संघर्ष किया है। लेकिन सरकार चुनावी दबाव में आकर मात्र 7सौ रुपया का बढ़ोतरी की। जो लोगों के तकलीफ पर चुनावी सौदा है।
नेताओं ने किसानों के सवाल पर बोलते हुए कहा कि सरकार का बजट का आकार बढ़ता जा रहा है। लेकिन जो रोजी रोटी की गारंटी करता है जिनके सामने जीवन मरण की समस्या है उसके लिए इनके पास बजट नही है। शाहाबाद के किसानों की वर्षों की मांग नही मानी जा रही है। हमारी पार्टी लंबे समय से सोन नहर का आधुनिकीकरण, इंद्रपुरी बराज का निर्माण इत्यादि मांग कर रही है। लेकिन सरकार के मुखिया विक्रमगंज में आते हैं लेकिन किसानों के इस मुद्दे पर चुप रहते हैं।
नेताओं ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार में बेखौफ अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े व्यवसायियों की हत्या व दुकानों में लूट हो रही है। भाजपा-जदयू सरकार की पुलिस पंगु और गूंगी बहरी बनी हुयी है और अपराधी बेखौफ घूम रहें हैं। लेकिन भाजपा के एमपी एमएलए व्यवसायियों के इन सवालों पर कभी भी कोई सवाल नही उठाते।
नेताओं ने कहा कि भाजपा – जदयू की सरकार में लगतार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन सुशासन की सरकार अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। हमारे प्रधानमंत्री विक्रमगंज आये थे। वहां सासाराम की स्नेह कुशवाह की माँ उनसे न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन प्रधानमंत्री जी ने एक नहीं सुनी और अपने भाषणों में महिलाओं की बात करते हैं। यह कैसा न्याय है?

