RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण: बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी)25 अप्रैल। 24.04.2024 को श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदापुर प्रभारी छौड़ादानो के नेतृत्व में छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में छौड़ादानो प्रखंड के कुल-01 प्रतिष्ठान बजरंग रेडीमेड से 01 बाल श्रमिक को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आदापुर प्रभारी छौड़ादानो राजीव रंजन प्रसाद गोड, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर सरफराज अहमद खान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ढाका रामप्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ा सहन रोहित कुमार सिंह, प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा एवं छौड़ादानो से 05 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी।

Related posts

भोजपुर:चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी होगी बढ़िया:जिलाधिकारी ,भोजपुर

rktvnews

मध्यप्रदेश:ओवरब्रिज बनने से लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक की समस्या से राहत :राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में महीला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार टाउन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को होगा।जिले के 1,15,684 पेंशनर्स के खातों में होगा 11.57 करोड़ राशि का सीधा हस्तान्तरण।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस भव्यता के साथ आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment