RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन (BMW) से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को ऑनलाइन HMIS पोर्टल पर समय पर अद्यतन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को Bhavya AWT एवं AJT में राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन करने हेतु निर्देशित किया।
समीक्षा के दौरान CHC कोईलवर, चरपोखरी एवं जगदीशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को औसत प्रतीक्षा समय (AWT) में सुधार कर इसे राज्य औसत से कम करने का निर्देश दिया गया। वहीं, CHC तरारी को Scan & Share योजना में उपलब्धि बढ़ाने तथा उदवंतनगर प्रखंड को पूर्ण टीकाकरण (Full Immunization) में सुधार लाने हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे मशीन हेतु कक्ष की कमी के कारण सेवाएं बाधित हैं, वहां शीघ्र कक्ष निर्माण का प्रस्ताव जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए।
जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राधिकरण प्राप्त किए बिना संचालित अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, Sangam Mediserve Pvt. Ltd., IGIMS पटना को अपने BMW कलेक्शन वाहनों की गाड़ी संख्या एवं रूट चार्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें नो-एंट्री क्षेत्रों में परमिट प्रदान कर जैव चिकित्सा अपशिष्ट का समयबद्ध एवं सुगम उठाव सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में सिविल सर्जन भोजपुर, सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:महाधरना में एक ही मांग शाहाबाद को कमिश्नरी और आरा को मुख्यालय बनाना होगा:कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त, आईजी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार ने जनता से किए वादों के साथ विश्वासघात किया है- सुदामा प्रसाद

rktvnews

रोहतास: डीएम ने किया समाहरणालय स्थित सभी विभागों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

 इतिहास को धूमिल करता वर्तमान! मामला शाहपुर का, मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे द्वारा निर्माणित पं बिंदेश्वरी दूबे किसान सेवा सदन जिसे अब बीपीआरओ कार्यालय बना दिया गया है।

rktvnews

किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा प्रदान करने हेतु वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

Leave a Comment