RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर ऑनलाइन माध्यम से किया बैठक।

चतरा/झारखण्ड 06 दिसंबर।मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर आज देर शाम जिला निर्वाचान पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक किया। उन्होंने सर्वप्रथम सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देशित करते हुए कहा बूथ स्तर पर नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु जो भी लक्ष्य दिए गए हैं उसे शत पूर्ण करें और यह भी सुनिश्चित करें की कोई भी मतदाता ना छूटे। आगे कहा वैसे मतदाता जो अपने निर्वाचान क्षेत्र से स्थाई रूप से दूसरे जगह शिफ्ट कर गए हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है उनको चिन्हित करते हुए नियमानुसार फॉर्म 7 भर कर नाम मतदाता सूची से विलोपित करें। उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्राप्त फॉर्म के ऑनलाइन एंट्री कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा मतदाता सूची में अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि हुई है तो उसका निष्पादन तीन दिनों के अंदर किया जाय।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं के बीच निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन कराएं। इसके अलावे भी अलग अलग गतिविधि कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जितने भी नए मतदाता है जो 18 वर्ष का उम्र अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024, 1 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024, 1 अक्टूबर 2024 को पूर्ण कर रहे है उन सभी नए मतदाताओं का फॉर्म 6 भरवाने का निर्देश दिया गया। प्री फील्ड फॉर्म 6 को भी लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

रायपुर:सांप्रदायिकता का ज़हर देश के लिए घातक, देश बचाने गंगा जमुनी सांझी संस्कृति को बचाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार की जरूरत : राम पुनियानी

rktvnews

उत्तरप्रदेश चुनाव के नतीजे और राष्ट्रीय विपक्ष के लिए संदेश।

rktvnews

भोपाल:उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:तहसील कार्यालय उज्जैन उत्तर का कलेक्टर नीरज सिंह ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: शोकाकुल परिजनों से लोजपा अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने मिलकर दिया सांत्वना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment