RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने किया उद्घाटन, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर हुए सम्मानित।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)11 अप्रैल। शुक्रवार को नगर भवन में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त, रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिले के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य आरोग्य दूतों एवं हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना रहा।

विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्वास्थ्य आरोग्य दूत और हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर बच्चों को स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, योग, खेलकूद तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाकर शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया जा रहा है, जो उनके समग्र विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने विद्यालय और आसपास के समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करते रहें।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर और स्वास्थ्य आरोग्य दूत हुए सम्मानित

समारोह के दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर और स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण और मेहनत जिले के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों और शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है और स्कूल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाता है। इसके माध्यम से बच्चों में स्वच्छता, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाई जा रही है।
अंत में उपायुक्त ने सभी शिक्षकों, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर, स्वास्थ्य कर्मियों और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

Related posts

चतरा:जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

चतरा:64वीं सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता:चतरा में जोश व उत्साह के साथ आयोजन जारी।

rktvnews

एसएईएल उत्तर प्रदेश में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण।

rktvnews

बक्सर:मत्स्य विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

उम्मीदवार के मुँह से !

rktvnews

राष्ट्रपति से पुरस्कृत जिलाधिकारी राजकुमार को संभावना उच्च विद्यालय ने किया सम्मानित!आप सभी बढ़िया विद्यालय और बेहतर प्राचार्या के मार्गदर्शन में पढ़ रहे हैं:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

Leave a Comment