RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर: सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)27 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, भोजपुर महेंद्र कुमार के द्वारा लोकसभा आम चुनाव- 2024 एवं 195-अभियान (अ0जा0) विधानसभा उप निर्वाचन-2024 का सफल संचालन हेतु कार्यरत कोषांगो के सभी नोडल पदाधिकारी एवं कोषांगो के वरीय पदाधिकारी के साथ निर्वाचन के कार्यों की समीक्षा बैठक स्थानीय समाहरणालय सभागार, आरा की गई।
बैठक में एक-एक कर सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी से कोषांग के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।
अब तक कोषांग में क्या-क्या कार्य हुए हैं एवं क्या-क्या कार्य आगे होना बाकी है।
उनके द्वारा कोषांग में प्रतिनियुक्ति सभी नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी को बताया गया की अपने-अपने कोषांग के बारे में पुरी जानकारी होनी चाहिए ताकि कोषांग का कार्य सुचारू ढंग से आपके द्वारा कराया जा सके।
बैठक में कई आवश्यक निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।जिसमे
सभी बूथों पर AMF के अन्तर्गत शौचालय, शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था, बैठने हेतु फर्नीचर , कुर्सी टेबल की उपलब्धता हो।
यदि कहीं फर्नीचर सुविधा उपलब्ध नहीं है तो किसी दूसरे स्कूल से उसे टैग करके फर्नीचर की व्यवस्था यथा समय पूर्ण कर लिया जाए।
दिव्यांग हेतु रैंप बनाया जाए।
निर्वाचन से पूर्व सभी बूथों पर शेड की व्यवस्था ससमय कर लिया जाए ।
पीडब्ल्यूडी के मतदाताओं को सक्षम एप के बारे में जानकारी देने हेतु आवश्यक तैयारी करने तथा निर्वाचक सूची अंतर्गत ईआरओ नेट पर चिन्हित पीडब्लूडी निर्वाचको को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
मॉक पोल के समय कोई भी टेक्निकल सामग्री एवं मोबाइल नहीं ले जाने की अनुमति देने का निर्देश दिया गया।
राजनीतिक दलों की प्रथम रैंडमाइजेशन कर लिया जाए एवं कमिश्निंग हेतु प्रत्येक टेबल पर एक ए ई रखने का निर्देश दिया गया।
बूथ वाइज वाहन की टैगिंग करने एवं 10% अतिरिक्त वहां रिजर्व में रखने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य में कार्यरत सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

गया: नदी के जलस्तर बढ़ने से कुछ गांवों में पानी घुसने की सूचना पर देर रात सिलौंजा गांव पहुंचे डीएम,स्थिति का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से बात कर जाने हालात।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

rktvnews

अपना मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें फील्ड अभियंता, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े कोई भी अधिकारी – जलदाय मंत्री

rktvnews

लैपटॉप गोद में रखने की आदत बन सकती है इनफर्ट‍िल‍िटी की वजह: डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट- लोगों में भारी उत्साह के चलते वीडियो कॉन्टेस्ट को 5 सितंबर तक बढ़ाया – राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो अपलोड कर आमजन प्रतिदिन जीत सकते हैं लाखों के पुरस्कार

rktvnews

Leave a Comment