RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर :जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष के पद पर सरोज देवी हुई चयनित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 18 मार्च।जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन से संबंधित
विभागीय निर्देश के आलोक में जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आज 18 मार्च को पूर्वाह्न 11:00 बजे समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी।
आयोग के निर्देशानुसार पूर्वाहन 11:00 बजे तक केवल 14 सदस्य उपस्थित थे। शेष की उपस्थिति हेतु नियमानुसार 12:00 बजे तक का समय दिया गया। तदोपरांत निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
जिला दंडाधिकारी बक्सर द्वारा उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्यों को अध्यक्ष के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक देते हुए प्रेक्षक मनोज कुमार झा, अपर समाहर्ता भोजपुर (आरा) की उपस्थिति में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन पूर्ण कराया गया।
सरोज देवी, जिला परिषद सदस्य, चक्की 12, ग्राम-चक्की विशेषर डेरा, थाना-ब्रह्मपुर, प्रखंड-चक्की जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष के पद पर चयनित हुई । इसके उपरांत प्रमाण पत्र देते हुए शपथ दिलायी गयी।

Related posts

भोपाल:विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के सिद्धांतों से करें संस्कारित: राज्यपाल

rktvnews

बिहार:दलितों के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में नितीश सरकार विफल:आदित्य पासवान

rktvnews

चतरा:टीडीएस/टीसीएस पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी मामले मे मुख्यमंत्री संज्ञान लें : राहुल तिवारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने एग्रीस्टैक किसानों की रजिस्ट्री तैयार करने के संबंध में लगाये गए कैम्प का किया निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी ने किया समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment