RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गया स्नातक और शिक्षक विधानपरिषद चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक आयोजित।

भाजपा के गया स्नातक प्रत्याशी अवधेश नारायण सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीवन कुमार को विजयी करने का किया गया आह्वाहन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 मार्च।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिला कार्यालय बामपाली मे गया स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री श्री भगवान सिंह एवं अभिषेक राय ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधानपरिषद सभापति सह गया स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी श्री अवधेश नारायण सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित उपस्थित सभी प्रदेश,जिला,मंडल पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तदोपरांत वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन हुआ।
पिछले दिनो जदयू से इस्तीफा दे कर भाजपा मे आए पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा सहित पच्चीस पूर्व जिला और प्रखंड के पदाधिकारियों का स्वागत जिलाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र और फूल माला से किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए गया स्नातक क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि विधानपरिषद का गया स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के दोनो चुनाव इस बार पार्टी लड़ रही है।पार्टी द्वारा घोषित दोनो प्रत्याशी इस बार चुनावी मैदान मे डटकर लड़ रहे है।आप सभी भाजपा कार्यकताओं और समर्थकों के सहयोग से हम अवश्य जीत की माला पहनेंगे।यह चुनाव अलग प्रकार का चुनाव है,जिसमे मतदाता सीमित होते है।सभी भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होने चुनाव की तकनीकी जानकारी कार्यकताओं के बीच साझा की।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जदयू से आए कार्यकताओं का स्वागत करते हुए उनको पुराने सहयोगी बताया।उन्होने कहा कि पहले भी हमे इन कार्यकताओं का सहयोग प्राप्त हुआ है,जिससे हम विधानपरिषद चुनाव सहित अन्य चुनाव जीते।आज इनलोगो के आने से पार्टी मजबूत हुई है। उन्होने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी श्री अवधेश नारायण सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीवन कुमार को जिताने का आह्वान किया।
वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह स्नातक निर्वाचन क्षेत् के भोजपुर जिला संयोजक डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि विधानपरिषद के दो सीट जीतने पर भाजपा विधानपरिषद मे सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।इसलिए यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।हमारे कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर उन्हे सही तरीका से मतदान करने की बारीकियों को बताए।
बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सूर्यनाथ सिंह,सूर्यभान सिंह,राजेन्द्र तिवारी, सीडी शर्मा, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा नेता अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्रवंशी, लव पांडेय,जिला परिषद सदस्य सह जिला मंत्री कृष्णा देवी,पुनम कुशवाहा, प्रेम पंकज ललन,विनय सिंह,दीपक सिंह,ललन यादव आदि ने संबोधित करते हुए रामनवमी के अगले दिन कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को बूथ तक ले जा कर वोट दिलवाने की अपील की।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव,मंगलाचरण तिवारी, जिला मंत्री पवन सिंह,ध्रुव ठाकुर,वरुण सिंह,जिला मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजीव रंजन तिवारी, धीरज सिंह,आईटी संयोजक कुमार गौतम,परमजीत सिंह,सचिन सिन्हा, अखिलानंद ओझा,रमेश सिंह,सच्चिदानंद सिंह,राकेश सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र राम,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कलामुद्दीन, वाणिज्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,मुकुल सिंह,राजेन्द्र गुप्ता सहित सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी सहित सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 24

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटेश्वर धाम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवइनिया मे हो रहे कटाव के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

भोपाल:बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा नगर भवन बक्सर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लोगों से मिल चुनाव पर की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment