RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : उप मुख्य पार्षद ने गलत तरीके से होल्डिंग टैक्स वसूलने का लगाया आरोप! मामला शाहपुर नगर पंचायत का।

शाहपुर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने शाहपुर नगर पंचायत मे गलत एवं मनमाने तरीके से होल्डिंग टैक्स वसूलने का आरोप लगाया है। इस संबंध मे उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया है और तत्काल निष्पक्ष तथा पारदर्शी जाँच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि यदि जाॅच मे कोई कर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाय। उन्होंने वसूली गई अवैध धनराशि को अविलंब संबंधित होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों के खाते मे वापस जमा कराने की बात कही है ताकि नगर की आम जनता को न्याय मिल सके। नगर पंचायत के पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह भी उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी के कथन से पूर्ण रूप से सहमत हैं। उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी के अनुसार कुछ नगरकर्मियों के विरुद्ध नागरिकों द्वारा शिकायत की जा रही है। मुख्य रूप से होल्डिंग टैक्स के नाम पर नागरिकों से जबरन अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया गया है। कर्मियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम, डिजिटल भुगतान जैसे पे फोन सहित अन्य माध्यमों या चेक को स्वीकार न करना और केवल नगद भुगतान के लिए दबाव बनाना भी शामिल है, जो प्रशासनिक नियमों के विरुद्ध है। कर वसूली के नाम पर नागरिकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। घर की नीलामी किये जाने या भारी जुर्माना लगाये जाने की धमकी देकर नागरिकों को भयभीत करने की बात भी उजागर हो रही है। और तो और, सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों का भी होल्डिंग निर्धारण कर अवैध वसूली करने की चर्चा भी है। इसके अतिरिक्त सड़कों का गलत वर्गीकरण करना, टैक्स की दरों का अनुचित निर्धारण करना तथा बिना उचित होल्डिंग सत्यापन एवं बिना आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के मनमाने ढंग से राशि वसूली करना कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। वार्ड संख्या 9 की वार्ड पार्षद बबीता देवी ने भी अपने पत्रांक 26/026 दिनांक 24/03/2026 के द्वारा शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत अधिक दर से होल्डिंग टैक्स लेने का आरोप लगाते हुए संशोधित दर पर होल्डिंग टैक्स वसूलने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि बगल के नगर पंचायत बिहिया मे वसूले जा रहे होल्डिंग टैक्स के दुगना से भी ज्यादा शाहपुर मे होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है।

Related posts

वीकेएसयू की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न!रासेयो के सदस्य देश की एकता, समरसता और सहयोग के लिए सदैव समर्पित है:कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जून 26

rktvnews

भोजपुर:आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन चला रही है नुककड सभा।

rktvnews

बिहार:वैशाली:हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला और कार्तिक पूर्णिमा मेला में विधि व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण।

rktvnews

पटना: दींपकर का यक्ष प्रश्न ?पूछा 65 लाख काटे गए मतदाताओं में क्या एक भी भाजपा समर्थक नहीं?

rktvnews

Leave a Comment