RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा – जदयू राज्य में सत्ता संरक्षण से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर: सुदामा प्रसाद

सांसद सुदामा प्रसाद मिले पटखौली में राकेश बैठा के परिवार से, कहा जल्द हो सभी हत्यारों की गिरफ्तारी!

विशुनपुरा,एकवारी के पीड़ित परिवार सहित हरपुर टोला(सारा ) व महादलित परिवारों से मीले आरा सांसद।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)  23 मई।आज आरा सांसद सुदामा प्रसाद जिले के विभिन्न गांवों में हत्या, दुर्घटना व बीमारी से हुई मौत के पीड़ित परिवारों से मिले।
विगत 14 मई 2025 को पटखौली (तरारी) वासी नौजवान राकेश बैठा की हत्या कथित रूप से स्थानीय बसंत सिंह उर्फ साधु गिरोह के जरिये कर दी गई थी। जिनके परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और तत्काल बचे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने, आश्रितों को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की। वे हरपुर टोला(सारा ) में जहाँ दहशत व आतंक पैदा करने के लिए बम सिंह साथ मे मदन राम ने महादलित टोला पर फायरिंग किया। महादलित परिवारों से मिले और जनता से चट्टानी एकता बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भोजपुर ही नही पूरे बिहार में भाजपा – जदयू राज्य में सत्ता संरक्षण से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। दलितो-पिछड़ों, महिलाओं पर जुल्म अत्याचार व बलात्कार की घटनाएं आम बात है। पर सामंती अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर चढ़ा है क्योंकि सत्ता संरक्षण में घटनाओं को बेखौफ अंजाम देकर खुला छुट्टा घुम रहे है और सरकार दलितों-पिछड़ों-महिलाओं की सुरक्षा तथा विकास का दावा करते नहीं थकती।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने चुनावी रणनीति के औजार के बतौर सत्ता संरक्षण में सामंती अवशेषों द्वारा पोषित लम्पट-अपराधियों द्वारा समाज में अशांति पैदा करने, साम्प्रदायिक घृणा नफरत पैदा करने, एक दूसरे को लड़ाने, बेरोजगार नौजवानों को अपराध की दुनिया में ढकेलने (जो शराब बिक्री, लूट-हत्या, बलात्कार की घटना को अंजाम दे) वगैरह का अपनी सत्ता हासिल करने के लिए कर रही है।
उन्होंने भाकपा – माले द्वारा आयोजित प्रतिरोध सभा में 27 मई 2025 को हजारों की संख्या में लवना-पटखौली पहुंचने का आह्वान किया।
वे विशुनपुरा – 11 मई को सड़क दुर्घटना में रीता देवी की मृत्यु हुई थी।, एकवारी शिवजी राम के पुत्र जिनमे कैसर से मत्यु हुई और बहुआरा में विमल पासवान के पुत्र की ऑपरेशन कारण इंफेक्शन होने में बाद कैंसर होगया जिससे उनकी मौत हो गई थी। सभी के परिजनों से मुलाकात कर इन दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सांसद के साथ मे रमेश जी माले राज्य कमिटी सदस्य, उपेन्द्र भारती, राज्य कमिटी सदस्य, कृष्णा गुप्ता सहित कई स्थानीय नेता शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

खरना के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबे व्रती!कल देंगे भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य।

rktvnews

रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान।

rktvnews

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

दरभंगा:बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय स्वच्छता अभियान और लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 3.0 जोरों पर चला रहा है।

rktvnews

Leave a Comment