
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जनवरी। भोजपुर जिला के जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने बहोरनपुर ओपी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कांडों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने विभिन्न कांडों के शीघ्र निष्पादन, गिरफ्तारी, कुर्की- जप्ती तथा वारंट के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने मालखाना का प्रभार लेने तथा अन्य कांडों के लंबित प्रभार को शीघ्र ग्रहण करने का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस अवसर पर सभी थाना कर्मी उपस्थित थे।
