RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जेजे कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा हरिजन टोली में जरुरतमंदों के बीच कपड़ा वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।राष्ट्रीय सेवा योजना जगजीवन कॉलेज इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के चौथे दिन समाज सेवा अभियान के तहत चंदवा गांव स्थित हरिजन टोली में कपड़े वितरित कर जरूरतमंद लोगों की मदद की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉक्टर आभा सिंह ने किया। कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने 200 से अधिक पहनने योग्य कपड़े वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। वितरण से पहले सभी कपड़ों को साफ – सुथरा कर पैक किया गया। इसके अंतर्गत कई दिहाड़ी मजदूर, बुजुर्गों तथा बच्चों को कपड़े बांटे गए। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया,” मैं नहीं आप ” की भावना को कार्यरूप दिया है। मौके पर पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नाबरून घोष सहित शिक्षक तथा स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

rktvnews

खेल दिवस पर महिला फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट वेबिनार को सम्बोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:मेडिकॉन हॉस्पिटल में डॉ.सूर्यकांत निराला ने किया सफल एल्बो रिप्लेसमेंट ऑपरेशन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे दो बाइक की टक्कर में चार जख्मी।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए शिक्षक आगे आयें : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment