RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

खेल दिवस पर महिला फुटबॉल मैच का आयोजन।

आरा /भोजपुर 30 अगस्त। मंगलवार 29 अगस्त खेल दिवस के शुभ अवसर पर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में एक शानदार महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच ‘ गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी और हाई नेशनल सॉकर एकेडमी के बीच मैच खेला गया, खेल के अंत तक दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करती रही लेकिन अंततः खेल 0-0 के स्कोर पर समाप्त हुआ, और अंत में पेनल्टी शूट आउट के सहारे गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने 2-1 से विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।मैच में सैकड़ो दर्शन मौजूद रहे, इस मैच के आयोजक भोजपुर आर्चरी एकेडमी के संस्थापक नीरज कुमार सिंह और गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक विनीत गौतम थे। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ के सचिव रविंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।अन्य गणमान्य लोगों में लाल बहादुर लाल, राजीव रंजन , शमसाद खान,अनिल तिवारी, तुरवान कुमार सिंह, राज कुमार,रवि कुमार, बबलू कुमार सिंह उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ व पोर्टल का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत, बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला जनादेश: भाकपा–माले

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भी जीविका दीदी की रसोई का मिलेगा जायका,हुआ अनुबंध।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी संयुक्त अरब अमीरात एवं श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

Leave a Comment