RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रशिक्षण शुरू कराने हेतु जिलाधिकारी से मिलकर ग्राम रक्षा दल प्रतिनिधिमंडल ने किया अनुरोध: गौतम सिंह

प्रदेश सचिव गौतम सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अप्रैल।ग्राम रक्षा दल संस्थान के प्रदेश संयोजक मधुकान्त सिंह एवं प्रदेश सचिव गौतम सिंह के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया से मिलकर पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार, पटना के निर्देश के आलोक में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का प्रशिक्षण यथाशीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया है। संयोजक मधुकान्त सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। श्री सिंह ने बताया कि बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-संयुक्त सचिव मो. वसीम अहमद ने अपने ज्ञापांक – 3582, दिनाँक – 24/02/2026 द्वारा बिहार के सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को ग्राम रक्षा दल के सदस्यों, क्षेत्र पदाधिकारियों और दलपतियों को प्रशिक्षण कराने का निर्देश जरी किया है।प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अभय सिंह कुशवाहा, राजू कुमार, राम अयोध्या सिंह, अमर कुमार, कमलेश कुमार, कुंज बिहारी कुशवाहा, सुनील कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, अमिता देवी, पूजा देवी, अवध बिहारी सिंह आदि शामिल रहे।

Related posts

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के नायकों को याद किया।

rktvnews

नगर निगम के समक्ष भोजपुर व्यवसाई संघ का एक दिवसीय धरना।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में अग्रिम चौकियों का दौरा किया; एलएसी पर रक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

वित्त मंत्रालय के वित्तीय विभाग ने चिंतन शिविर-2026 में “रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव विश्लेषण” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

पश्चिम एशिया पर संसद में मोदी : बोले तो खूब, मगर कहा कुछ नहीं!

rktvnews

Leave a Comment