RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)02 मार्च।होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिलेवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिले में सभी पर्व-त्योहार आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी सभी के सहयोग से होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया। साथ ही उत्पाद विभाग को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल ने शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों की पहचान कर सक्रिय रूप से कार्रवाई करने, पर्व के दौरान नियमित पेट्रोलिंग करने की बात कही।

विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक में अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों की समीक्षा भी की गई तथा उपस्थित सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से सभी जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया एवं टंडवा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विनीता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोजपुरी में भाषण से लोगों में दिखा उत्साह का संचार।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने फाइनेंस कर्मी लूट कांड में 03 को किया गिरफ्तार।

rktvnews

01 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्र ने क्लिनिकल इलेक्ट्रिकल थर्मामीटर के प्रस्तावित नियमों पर 30 दिसंबर, 2024 तक सार्वजनिक टिप्पणी आमंत्रित की।

rktvnews

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संचार साथी ऐप के अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया।

rktvnews

रक्षा बंधन: भूल कर भी न करें गलती,शुभ मुहूर्त में ही बांधे रक्षा सूत्र,ज्योतिषाचार्य सन्तोष पाठक ने दी शुभ मुहूर्त की जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment