RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम: अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय का ज़िला भ्रमण, गाँव के सर्वागीण विकास हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)02 अप्रैल।अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के.के. सोन डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती लखाईडीह गाँव पहुंचे।इस अवसर पर अपर सचिव एवं अभियान निदेशक जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के.के. सोन ने अपने संबोधन में कहा 15 वर्ष पहले इस गांव में बतौर सरकारी अधिकारी यहाँ पहली बार आया था, तब और अब की स्थिति में काफ़ी सकारात्मक परिवर्तन आया है। तब यहाँ मात्र 15 बच्चे स्कूल में पढ़ते थे अब 312 बच्चे पढाई कर रहे हैं। कल्याण विभाग के बालक बालिकाओ के लिए अलग अलग छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध है। कई युवक बड़े शहरों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने खासकर बालिका छात्रवास की बालिकाओं से कहा किसी भी परिस्थिति में बीच में पढ़ाई नही रोकना, अगर किसी तरह की बाधा है तो जिला अधिकारी अर्थात डीसी को पत्र लिखकर अपनी बात पहुँचाए। आगे कहा इस इलाके के बच्चे भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून की पढ़ाई करें। गावँ में समाज के सहयोग से नशामुक्ति व अंधविश्वास के लिए किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को भी सेवा, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देते हुए जिम्मेदार बनाने की अपील की।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संबोधन में कहा 2 दशक पूर्व सरकारी अधिकारी के तौर पर श्री सोन सर के प्रयास से ग्रामीणों को विश्वास में लेकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय है। केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सुदूरवर्ती गाँवों की विकास की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को विशेष रूप से शिक्षा, जीविकोपार्जन के साधन, पेयजल की कमी, खराब सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण के माध्यम से सभी विभागों से समन्वय कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता अत्यंत आकर्षक है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।
ग्राम प्रधान कान्हू राम टुडू ने कहा सुदुर दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सरकारी व्यवस्था के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं व सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशासनिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा अब गाँव पूरी तरह से नाश मुक्त हो गया है, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोग जागरूक है।शिक्षा के लिए अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजते हैं कई बच्चे बाहर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर सरकार की योजनाओं के लाभुको को मुख्य अतिथि के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का स्वीकृति पत्र, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास के लाभुको का गृह प्रवेश, सोना सोबरन धोती साड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
उन्होंने गांव में चल रहे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे से जुड़े विकासात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने, जमीनी स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। निगरानी में पारदर्शिता लाने पर बल दिया गया।
योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति, नागरिक को सीधे मिल सके इस हेतु विभागों के बीच बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने को कहा गया।
भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को हासिल करने हेतुं निदेशित किया गया।
नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के माध्यम से चल रही विकासात्मक परियोजनाओं का औचक निरीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
इस दौरान जिला प्रशासन के माध्यम से गाँव में आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों एवं ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हेतु संचालित सरकारी योजनाओं का अवलोकन किया तथा ग्रमीणों से संवाद कर जानकारी हासिल की। विशेष कर कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास की बुनियादी सुविधाओं एवं भोजन की समस्या का ठोस समाधान का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने कल्याण बालक छात्रावास, नेताजी अवासीय विद्यालय, धुमकुड़िया भवन का अवलोकन किया। नेताजी अवासीय विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपन किया।
गाँव निरीक्षण के क्रम में विकास योजनाओं की प्रगति, आधारभुत संरचनाओं के तहत पक्का मकान, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, पेयजल एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो के बारे मे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा गांव में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत योजनाओं से नागरिकों को जोड़ने हेतु संचालित विभिन्न विभागीय कार्यो की जानकारी दी गयी। साथ हीं बताया गया कि स्थानीय नागरिकों के व्यक्तिगत समस्याओं का समाधन कर सरकार की योजनाओं से जोड़ने हेतु जिला व प्रखंड प्रशासन के द्वारा कैम्पों के माध्यम से प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों का निर्माण एवं त्रुटि निराकरण, स्वास्थ्य जांच, पशु टीकाकरण आदि का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि व जिला प्रशासन के अधिकारियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान आल इंडिया सरना धर्म चेमेट अशरा के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान में शामिल हो कर पूजा अर्चना की।
मौके पर एमडी जेजेएम डॉ अरुण कुमार जायसवाल, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एमडी साइंटिस्ट जेजेएम डॉ करना राजहंस, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीएसई, डीईओ, जिला कृषि, जिला पशुपालन, जिला सहकारिता, जिला मत्स्य, जिला वाणिकी, डीपीएम जेएसएलपीएस, एलडीएम, सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरिया निलेश मुर्मू, अंचल अधिकारी पवन कुमार एवं ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्ट्रॉबेरी की फसल ने किसान बाबूलाल पाटीदार की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत।

rktvnews

तरारी के पूर्व विधायक सुनील पांडे भाजपा में हुए शामिल।

rktvnews

सरकार की यह कैसी नीति?शिक्षा देने वालों को बना रही आंदोलनकारी:अवधेश कुमार

rktvnews

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (NCGG) ने मालदीव और बांग्लादेश के 95 सिविल सेवकों के लिए 2 सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम पूरा किया।

rktvnews

जयंती ठाकुर को मुरमुरा उत्पादन से मिला आय संवृद्धि का जरिया।

rktvnews

झारखण्ड:छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान : के रवि कुमार

rktvnews

Leave a Comment