RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सती प्रथा!

फोटो सौ सोशल मीडिया

सती प्रथा!

कोई रूपकँअर दिवराला में, माल सिंह पर आज जली; रूप यौवन खिलने के पहले, झुलस गयी है एक कली।
सती हुई क्या कोई पहले, यह इतिहास नयी है; पति को गोद लिए जल जाये, यह तो आज नयी है।
हिमांचल के हवन कुंड में, क्या सती, पति पर कभी जली थी; या चित्तौड़ गढ़ की ललनाएँ, पति की चिता पर कभी चढ़ी थी।
सह न सकी अपमान पिया की, हवन कुंड में एक जली थी; प्राण गँवाकर रखी लाज एक, मातृभूमि के लिए मरी थी।
सब वीर चित्तौड़ के चले गये, इनका न कोई रखवाला था; नंगी तलवारें पहरा देगी अस्थि शेष को, क्या इसलिए दिवराला था।
दुहरायें न दिवराला, ऐसा ही कुछ करना है; पति का प्रेम संजोये जो भी, उस विधवा को सकुशल रखना है।
रचनाकार: डॉ कृष्ण दयाल सिंह

(उक्त कविता ख्यातिप्राप्त लेखक,कवि,व्यंग्यकार,समीक्षक, अनुवादक “डॉ कृष्ण दयाल सिंह”जो एक अवकाश प्राप्त डाक सेवा अधिकारी भी है, उनके साहित्य काल के शुरूआती दौर में 09 फरवरी 1998 को प्रकाशित की गई कविता संग्रह पुस्तक “यत्र-तत्र”से ली गई है और यह कवि की उक्त संग्रह की उन्नसवीं रचना है। RKTV NEWS नित्य इनके संग्रहित पुस्तक से क्रमवार एक एक रचना प्रकाशित करेगी। इनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती है साथ ही इनके दर्जनों पुस्तक भी प्रकाशित हो चुके है, वर्तमान में बिहार राज्य के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के वशिष्ठपुरी में निवास करते है। सुझाव और संपर्क हेतु: 9570805395)

Related posts

भोजपुर : समाजसेवी नंद किशोर तिवारी की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता परिचय-पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

वैशाली: डीएम के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाइफ सर्टिफिकेशन एवं डेथ मार्क में वैशाली राज्य में अव्वल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यूपीयू के साथ भारत के समझौते के बाद नई दिल्ली में सार्वभौमिक पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बात की।

rktvnews

Leave a Comment