RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 01 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना के थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ श्री त्रिदंडी देव डिग्री काॅलेज के पास से 31.92 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज अरुण कुमार चौधरी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 180 एमएल का 3 पेटी यानी 144 पीस 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब तथा 500 एमएल का 12 पीस बीयर बरामद किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 31.92 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब को जप्त कर लिया है। इस संबंध मे करनामेपुर थाना मे उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने अरुण कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सूहिया गाँव के वीरेंद्र चौधरी का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर बक्सर महिला, बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का स्वच्छता अभियान।

rktvnews

जिलास्तरीय टीम द्वारा करायी जायेगी जन वितरण प्रणाली दुकानों की औचक जाँच : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : रायपुर में वीकली टेस्ट और मोबाइल ऐप के ज़रिए छात्रों का मूल्यांकन शुरू।

rktvnews

22 मार्च जल दिवस के अवसर पर लखनऊ में परिवर्तन संस्था द्वारा गोमती नदी सफाई अभियान का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment