RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में समीक्षा 2.0 (समीक्षा- द्वितीय संस्करण) की महत्वपूर्ण भूमिका!उन्नत डाटा विश्लेषण व तकनीकी हस्तक्षेप से डिस्कॉम कंपनियों को अपनी एनुअल ऑपरेशनस् प्लानिंग (AOP) हासिल करने में होगी सहूलियत।

आरा/भोजपुर 12 सितंबर। राज्य की विद्युत वितरण कंपनियां अपने सतत राजस्व वृद्धि के बल पर उपभोक्ताओं को संतोषप्रद सेवाएं उपलब्ध कराने एवं उनका विश्वास जीतने हेतु प्रतिबद्ध हैं। राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में समीक्षा 2.0 के तहत उन्नत डाटा विश्लेषण और तकनीकी हस्तक्षेप के माध्यम से कंपनियां अपने वार्षिक लक्ष्य (AOP) को हासिल करने की तैयारी में हैं।
बीएसपीएचसीएल के वित्तीय सलाहकार अनिल कुमार सिन्हा तथा जीएम रेवेन्यू SBPDCL अरविन्द कुमार ने रेवेन्यू मॉनिटरिंग सेल के साथ मिलकर समीक्षा 2.0 के उपयोग पर आरा स्थित कार्यालय में 12 सितंबर को एक अनुभव कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यशाला में आरा व सासाराम विद्युत आपूर्ति अंचलों के अधीन सभी 6 प्रमंडलों के फ़ील्ड इंजीनियर (सप्लाई/एसटीएफ) शामिल थे। संबंधित कार्यपालक अभियंता/राजस्व पदाधिकारी/ सहायक अभियंता (राजस्व) को समीक्षा 2.0 के कई लाभों से अवगत कराया गया।
सतत राजस्व वृद्धि में आने वाली कई चुनौतियों, जैसे लगातार बढ़ रहे बकाया एवं बकायेदारों की संख्या, एजेंसियों के कार्यों की गुणवत्ता की जांच एवं उसे सुनिश्चित करना, संभावित ऊर्जा चोरी के क्षेत्रों का पता लगाना जैसे अनेक डाटा आधारित कई रिपोर्ट इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उपलब्ध डाटा के अध्ययन से समस्याओं की पहचान और निराकरण में मदद मिलेगी। सभी अधिक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, राजस्व पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता (राजस्व) को वित्तीय सलाहकार ने समीक्षा 2.0 पोर्टल का नियमित रूप से उपयोग करते हुए लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। भोजपुर अंचल के विद्युत अधिक्षण अभियंता श्री अविनाश कुमार एवं सासाराम अंचल के विद्युत अधिक्षण अभियंता विवेकानंद ने सभी प्रतिभागियों को टीम के रूप में काम करते हुए कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्राप्त मूल्यवान सुझाव और प्रतिक्रियाओं को एकीकृत कर पोर्टल बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने चिरौंजी बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे निपनिया के जनजातीय समाज की उद्यमिता को सराहा।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल से आज लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

राज्यपाल राजेन्‍द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना में एल20 सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment