
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फरवरी। मंगलवार को शिव भक्ति और धार्मिक उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण के बीच शिव बारात शोभा यात्रा समिति, आरा द्वारा रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से शिव बारात के प्रचार-प्रसार विधिवत पूजन-अर्चन एवं जयकारों के साथ रवाना किया गया। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर प्रचार रथ को पूरे शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख स्थलों पर भ्रमण के लिए भेजा गया।
यह प्रचार रथ शहरवासियों को आगामी भव्य शिव बारात शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा तथा धार्मिक जागरूकता फैलाएगा।इस वर्ष शिव बारात को और भी अधिक भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर संघ के प्रचारक राणा प्रताप, हिन्दू जागरण मंच के दक्षिण बिहार के सह संयोजक सोनेलाल , जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिन्हा भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गा राज , शिव बारात समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव राजेंद्र तिवारी , उपाध्यक्ष प्रतिक राज, सुरक्षा प्रमुख विक्की सिंह आजाद, मीडिया प्रभारी आदित्य सोनी, शोभा यात्रा प्रभारी दुर्गेश सिंह सह प्रभारी राधे गुप्ता, अमरेंद्र चौबे, मुन्नू सिंह,धनेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, राजवीर सोनी,विकाश गुप्ता, अभिषेक नंदन,सहित सभी पदाधिकारी एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
