RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे!रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पाँच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे।

भोपाल/मध्य प्रदेश 26 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल भोपाल आएंगे. प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और पांच वंदे भारत रेलगाड़ियों को झंडी दिखाएंगे। यह पाँच वंदे भारत रेलगाड़िय़ां हैं; भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस; भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस; रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस; धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस। इनमें से अंतिम तीन को वे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी। भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।
रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह रेलगाड़ी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बैंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बैंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे गोवा और महाराष्ट्र दोनों के ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

जयपुर:राज किसान साथी’ प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड, आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

दरभंगा:जीविका अधिकार केंद्र के को-ऑर्डिनेटर और नोडल कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के कार्यस्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में महिला-केंद्रित सबसे बड़ी योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment