RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों के कार्यस्थल का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)20 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने विभिन्न कोषांगों के कार्यस्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय में क्रियाशील मतदाता हेल्पलाइन 1950 का अवलोकन किया तथा कार्यप्रणाली की जांच की। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग, सी-विजिल एप्प मोनिटरिंग, एमसीएमसी /मीडिया कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, वज्रगृह कोषांग आदि के कार्य स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कोषांग के और भी व्यवस्थित संचालन को लेकर संबंधित कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, उपनिर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

मणिपुर में हिंसा के विरुद्ध एक दिवसीय उपवास।

rktvnews

पंजाब में यूपी-बिहार के लोगों को पलायन पर मजबूर किया जाना घोर निंदनीय एवं राष्ट्र विरोधी कदम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जून 26

rktvnews

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने सटीकता, उत्‍साह और पेशेवर उत्कृष्टता के 30 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment