RK TV News
खबरें
Breaking News

17 मार्च को है युवा संवाद,मोटिवेशनल स्पीकर उपस्थित रहेंगे अवध ओझा।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)15 मार्च। गुरुवार को द रॉयल हेरीटेज होटल एण्ड रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक डा दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं ने सभी बिंदुओं पर बारीकी से विचार किया और किए गए कार्यों के बारे में अपना विवरण प्रस्तुत किया। युवाओं को लीड करने वाले भुवन पांडे ने मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा से लेकर यहां के तमाम गतिविधियों को विस्तार से बताया। इन्होंने बताया कि इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए युवाओं का ऑनलाइन ऑफलाइन एक रजिस्ट्रेशन किया गया है ।ताकि क्षमता के हिसाब से युवाओं को सीट दिया जा सके। आज से इसका रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। इसकी पुरी तैयारी हो चुकी है। यह आयोजन युवाओं के भविष्य की चिंता , पढ़ाई को लक्ष्य से जोड़ कर तैयारी,विषय के हिसाब से मार्गदर्शन, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसका ना कोई बैनर है ना कोई पार्टी है ना कोई गेस्ट है बल्कि पूर्ण रूपेण युवा लक्ष्य से इधर-उधर नहीं भटके, सही रास्ते पर शिक्षा ग्रहण करें कामयाबी जल्द से जल्द हासिल करें यही इसका एकमात्र उद्देश्य है। यह आयोजन द रॉयल हेरीटेज होटल एण्ड रेस्टोरेंट, पकड़िया बर आरा बक्सर मुख्य मार्ग,पर हैं।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर: रेड क्रॉस और ABVP के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 मिलेगा!मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे, चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार।

rktvnews

पटना:ठनका व डूबने से बचाव हेतु 21 जिलों में मॉक ड्रिल की तैयारी पर BSDMA की अहम बैठक सम्पन्न।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में क्रीसमस पूर्व बाल मेले का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment