RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में PNG उपयोग के बढ़ावे को लेकर जिला पदाधिकारी ने की बैठक।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मार्च।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के विस्तार को लेकर PNG सप्लायर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में PNG उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ाई जाए, ताकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी की समस्या को दूर किया जा सके।
बैठक में PNG सप्लायर द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 10 हजार सक्रिय PNG उपभोक्ता हैं। साथ ही एजेंसी द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण एवं भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को अविलंब PNG कनेक्शन प्रारंभ किया जाए, ताकि वे शीघ्र इस सुविधा का लाभ उठा सकें। साथ ही PNG कनेक्शन हेतु लोगों को अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वर्तमान सक्रिय PNG उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) एवं Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) को उपलब्ध कराई जाए।
इसके साथ ही डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि लोगों को PNG के उपयोग के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
जिला पदाधिकारी ने सभी PNG उपभोक्ताओं से अपील की कि वे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग न करें और PNG का अधिकतम उपयोग करें, जिससे गैस की उपलब्धता सभी उपभोक्ताओं के लिए सुनिश्चित हो सके।

Related posts

भोजपुर:सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर की धर्मपत्नी गिरिजा देवी के निधन पर शोक

rktvnews

भोजपुर:बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने अध्यक्ष पद पर अपनी जीत के लिए अधिवक्ताओं से की अपील।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विद्यालय में बालिकाओं के बीच जागरूकता सह प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कैंडिडेट मूवमेंट का आयोजन।

rktvnews

चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

Leave a Comment