RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सीतामढ़ी/बिहार 08 नवंबर।सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्वयं जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत में जाकर लोगों को दी जा रही है। सरकार के निर्देश के आलोक में आम लोगों को जागरूक करना जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः आप जागरूक हो इन योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी समाज की अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक पहुंचे इस हेतु हमारा प्रयास लगातार जारी है ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं विभिन्न योजनाओं यथा:– स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना,कुशल युवा कार्यक्रम ,जीविका से संबंधित योजनाएं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दी गई।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सदर एसडीपीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग आम –आवाम की सुरक्षा के मद्देनजर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पुलिस से संबंधित किसी भी कार्यालय में आ सकते हैं। थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण को लेकर अधिकारियों को पदस्थापित किया गया है। वहीं महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां महिला पदाधिकारी एवं जवानों की प्रति– नियुक्ति की गई है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीतामढ़ी पुलिस सजग है। उन्होंने साइबर फ्रॉड के खतरे से कैसे बचें इसे लेकर लोगों को जागरूक किया।
जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। डीएम एवं एसडीपीओ ने सभी काउंटर का निरीक्षण भी किया
कार्यक्रम में विभिन्न जीविका दीदियों के द्वारा आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति के अनुभव को भी साझा किया गया
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वार गीत एवं संगीत के माध्यम से योजनाओं का प्रचार– प्रसार किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी गण एवं स्थानीय मुखिया जी के साथ अन्य माननीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने किया।

Related posts

भूपेन्द्र यादव ने देश भर में लकड़ी, बांस और अन्य वन्य उपज की निर्बाध आवाजाही के लिए नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम (एनटीपीएस) – ‘वन नेशन-वन पास’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

पिथौरागढ़ के ’’सीमान्त गांव सेला’’ में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जून 26

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

भोजपुर:खजुरिया गांव की अंजू कुमारी ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता दो स्वर्ण पदक।

rktvnews

Leave a Comment