RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त की अध्यक्षता में लंबित आरोपों से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 26 जून। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में लंबित आरोपों से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में उपायुक्त अबु इमरान द्वारा उप विकास आयुक्त कार्यालय, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन कार्यालय, स्थापना उप समाहर्ता कार्यालय, नजारत उप समाहर्ता कार्यालय, राजस्व कार्यालय एवं जिला परिषद कार्यालय में लंबित आरोपों की समीक्षा की गई।
सभी लंबित आरोपों की क्रमवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निदेश दिया कि सभी मामलों का ससमय निष्पादन किया जाए तथा गंभीर और जटिल मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए।
बैठक में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फ़र खिजरी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल की पहल पर दून विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित:श्री हनुमान जी महाराज को समर्पित किया गया 56 भोग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल आई.ई.एस. ग्रुप के रजत जयंती समारोह में हुए शामिल

rktvnews

सफलता की कहानी: दरभंगा:10 हज़ार की सहायता ने बदल दी सुनीता देवी की जिंदगी, मिथिला पेंटिंग से बनी आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर: नई आशा ने महादलित टोला में किया सर्वेक्षण,शिक्षा और स्वच्छता के प्रति पाई घोर उदासीनता।

rktvnews

भोजपुर : मंत्री अशोक चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से व्यक्त की गहरी संवेदना! न्याय दिलाने का दिया आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment