बहादुरपुर की सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से खोला रोजगार का नया द्वार।
मिथिला पेंटिंग बना सुनीता देवी का सहारा, बढ़ती मांग से परिवार की बदल रही तस्वीर।
RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30 नवम्बर। दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के एक छोटे से गाँव में रहने वाली सुनीता देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उनके पति, संतोष शर्मा, परंपरागत रूप से लोहे के औज़ार-कुल्हाड़ी, फावड़ा, हथौड़ी आदि बनाने का काम करते है। यह काम मेहनती है, लेकिन इसकी कमाई बहुत मामूली थी। दिनभर मेहनत के बाद भी इतना पैसा नहीं मिलता कि घर का खर्च आराम से चल सके।
परिवार में अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती थी। बच्चों की पढ़ाई, दवाई और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो रहा था। सुनीता देवी कई बार सोचती थी कि काश वे भी कुछ काम कर पाती, जिससे परिवार की स्थिति बेहतर हो सके।
इसी बीच सुनीता देवी सोनी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये की राशि मिली। यही छोटी-सी राशि उनके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आई।
सुनीता देवी पहले से ही मिथिला पेंटिंग में निपुण थीं। उन्होंने इस 10,000 रुपये की सहायता राशि से पेंटिंग से जुड़ी सामग्री और कपड़े खरीदे और अपने शौक को व्यवसाय में बदलने की शुरुआत की।
आज उनके द्वारा बनाई गई मिथिला पेंटिंग से सजी साड़ियाँ, पाग, चादर, बैग, पर्स आदि की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती मांग से सुनीता देवी को अच्छा लाभ मिल रहा है और उनका व्यवसाय निरंतर आगे बढ़ रहा है।
अब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़ते हुए उनके सुनहरे भविष्य की नींव रख रही हैं।
आभार व्यक्त करते हुए सुनीता देवी कहती हैं-
“मैं मुख्यमंत्री नीतीश भईया को दिल से धन्यवाद देती हूँ, उन्होंने बिहार की महिलाओं और जीविका दीदियों के लिए जो काम किया है, वह सराहनीय है। आज मैं उनके कारण आत्मनिर्भर बन पाई हूँ।

