RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने बीआईटी देवघर के वार्षिक उत्सव ‘UTTHAAN-26’ का किया शुभारंभ।

BIT देवघर के ‘उत्थान-26’ में तकनीकी नवाचारों की धूम, उपायुक्त ने छात्रों के हुनर को सराहा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)27 मार्च।आज बीआईटी (BIT) देवघर के वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट “UTTHAAN-26” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए समर्पण और धैर्य सबसे अनिवार्य गुण हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपनी तकनीकी शिक्षा का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान के लिए करें। साथ ही उन्होंने बीआईटी देवघर के शैक्षणिक माहौल और छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।

उपायुक्त ने वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट के तहत तकनीकी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

समारोह के दौरान उपायुक्त ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल, जो कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए स्मार्ट सिस्टम की तरह कार्य करेंगे। इसके अलावा छात्रों द्वारा विकसित स्वायत्त और नियंत्रित रोबोट के अलावा इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन करती स्व-निर्मित रेसिंग कार एवं टेक्नोलॉजी से संबंधित अन्य नवीन प्रयोगों की सराहना की।

Related posts

सारण:लू (Heat Wave) के प्रकोप से बचाव एवं उपाय से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी ने दिये कई आवश्यक निदेश।

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्ली में दक्षिण कोरिया गणराज्य के गृह एवं सुरक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: प्रतीक आवंटन के पश्चात सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा प्रत्याशियों के साथ बैठक।

rktvnews

गोरखपुर:आइल वसन्त भोजपुरी काव्य संग्रह का विमोचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर पर परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment