RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मोतीहारी:राष्ट्रीय महिला दिवस पर महादलित समुदाय के किशोरी समूहों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

मोतीहारी/बिहार 14 फरवरी।महिला एवं बाल विकास निगम के आह्वान पर जिला प्रशासन मोतिहारी द्वारा प्रखंड के रुलही दुलही मुसहर टोला वर्कशेड में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महादलित समुदाय के किशोरी समूहों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। किशोरियों को तीन टीम बनाकर कैरम बोर्ड का खेल खिलाया गया। वही तीन टीम बनाकर बैडमिंटन का खेल खेलाया गया। साथ ही रस्सी क़ुद का भी प्रतियोगिता कराया गया।
इस अवसर पर किशोरियो के अभिभावक को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई जिस में महिला हेल्पलाइन अल्फा आवास गिरी प्रधानमंत्री बांद्रा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस का व्याख्यान करते हुए बताया गया कि भारत में महिलाओं की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 13 फरवरी 1879 को सरोजिनी नायडू के जन्म को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं। उनके जन्मदिन को भारतीय महिलाओं और जीवन के सभी क्षेत्रों में देश के लिए उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करने के लिए चुना गया था।

Related posts

नशा विदेशी ताकतों द्वारा चलाया गया सॉफ्ट वार, जो देश के युवाओं को कर रहा कमजोर जिला कोआर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति कि बैठक में बोली जिला कलक्टर रुक्मणि रियार।

rktvnews

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की।

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षागृह में 113वाँ बिहार दिवस समारोह।

rktvnews

बक्सर:रघुनाथपुर में ट्रेन दुर्घटना कहीं रेल पटरियों के रखरखाव की कमी के कारण तो नहीं?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग :21 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment