RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

बिहार:भोजपुर : गैस व पानी टैंकर में टक्कर ! गैस रिसाव से झुलसा चालक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अक्टूबर। भोजपुर जिले के आरा-बक्सर फोरलेन एनएच 922 पर कुंडेश्वर गाँँव के पास गैस टैंकर ने पानी छिड़काव कर रहे पानी टैंकर में टक्कर मार दी। जिससे गैस टैंकर से हुए गैस रिसाव से आग लगने से गैस टैंकर का चालक रविन्द्र यादव झुलस गया। उसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,शाहपुर मे कराया गया। उसे बेहतर इलाज हेतू उसके घर चंदौली (यूपी) भेज दिया गया। जख्मी चालक रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत बनुआ थाना क्षेत्र के सरायरसुलपुर गाँव का रहनेवाले बताया जाता है। जख्मी ड्राइवर के भाई संजय यादव ने बताया कि मेरा भाई गैंस टैंकर पटना लेकर गया था और खाली कर वापस लौट रहा था। फोरलेन पर लगे वृक्षों को पटाने के लिए पानी टैंकर खङी थी जिससे पौधों को पटाया जा रहा था। गैस टैंकर का एकाएक ब्रेक फेल हो गया जिससे दोनो टैंकर में टक्कर हो गई। बचे हुए गैस के रिसाव से आग लग गई जिसमें गैस टैंकर का ड्राइवर झुलस गया। शाहपुर में इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों के आग्रह पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने जख्मी चालक रविंद्र यादव को एंबुलेंस से उसके घर चंदौली, उत्तर प्रदेश भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत तथा 112 के अफसर सहदेव प्रसाद सहित पुलिस बल के सहयोग से ड्राइवर को टैंकर से निकाला गया और चिकित्सा हेतू अस्पताल भेजा गया। पानी टैंकर तथा गैंस टैंकर दोनो क्षतिग्रस्त हो गये हैं। पुलिस ने दोनो को जप्त कर लिया है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक।

rktvnews

रोजगार सृजन हेतु लक्ष्य अनुरूप शीघ्र ऋण को स्वीकृत करें बैंक: उपविकास आयुक्त

rktvnews

इनक्रेडिबल चैंबर ऑफ इंडिया और नेपाल दूतावास ने ‘रामायण सर्किट’ पर संगोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ वार्ता की; भारत के प्रशासनिक परिवर्तन और 2047 में विकसित भारत के विजन के बारे में बताया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 21वीं पशुधन गणना की तैयारी के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रणनीति बनाने और सशक्त करने के लिए एक व्यापक कार्यशाला का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment