RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड।

सीताराम दशहरी देवी राजेंद्र सुधा ट्रस्ट द्वारा बनाया गया नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 दिसम्बर। पटना के बालकिशुनगंज स्थित सीताराम दशहरी देवी राजेंद्र सुधा ट्रस्ट, पटना द्वारा नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय ने ट्रस्ट भवन में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्थानीय लोगों का आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया गया। बङी संख्या में 70 वर्ष से ऊपर के लोगों ने आधार कार्ड के माध्यम से  तथा 70 वर्ष से कम उम्र के लोगों ने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड  बनवाया। इस कार्य में एस आर पी कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार, वरीय शिक्षक लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार तथा मोहित कुमार द्वारा सहयोग किया गया। सीताराम दशहरी देवी राजेंद्र सुधा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय ने लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आम लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की।

Related posts

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की नई कार्यकारिणी समिति का शपथग्रहण समारोह संपन्न।

rktvnews

जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान, जय पहलवान -उपराष्ट्रपति

rktvnews

कार्य करने वाले एनजीओ होंगे सम्मानित और कोताही बरतने वाले एनजीओ होंगे ब्लैकलिस्ट- श्री मसीह

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराद जिले में बनास डेयरी द्वारा नवनिर्मित बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन एवं 150 टन के पावडर प्लांट का शिलान्यास किया।

rktvnews

भोपाल:सुरेश पटवा की 34 वीं कृति “व्यंग्य-पच्चीसी” का लोकार्पित।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 को लेकर समाहरणालय परिसर से उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment