RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिला जज ने की “संवेदनशील गवाह केंद्र” में पहली संवेदनशील गवाह की गवाही दर्ज।

संवेदनशील गवाही हेतु “संवेदनशील गवाह कक्ष” का किया गया है गठन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अप्रैल।आज व्यवहार न्यायालय, आरा स्थित संवेदनशील गवाह केंद्र (VWDC) में प्रथम संवेदनशील गवाह की गवाही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, पुरुषोत्तम मिश्रा के द्वारा दर्ज की गई।
इस अवसर पर दिवाकर कुमार, प्रभारी न्यायाधीश VWDC सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर, अंजू कुमारी VWDC, नाजिर एवं कोर्ट मैनेजर सहित अन्य सहयोगी कर्मी उपस्थित थे।
प्रभारी न्यायाधीश VWDC सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दिवाकर कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना के दिशा-निर्देश के आलोक में व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा के परिसीमन क्षेत्र में संवेदनशील गवाह कक्ष का गठन किया गया है। इस केंद्र में प्रत्येक संवेदनशील गवाह की गवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि गवाह बिना किसी दबाव व भय के अपना बयान दर्ज करा सकें।

Related posts

हम कहाँ से कहाँ आ गए??

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में महादलित टोलों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को रवाना किया।

rktvnews

नारायण को याद करते ही दया की बरसात कर देते ‌‌दयानिधि :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

नवादा डीएम की अध्यक्षता पंचायतों में जन संवाद आयोजित करने के लिए समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

दुमका: डीटीओ द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment